CHHAPRA DESK - बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा दिनांक 13 अगस्त को राजेन्द्र कॉलेज, छपरा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की देश की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी. रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा. रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, डिप्लोमा एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार ₹12,500 से ₹27,500 प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा. रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य है.इच्छुक अभ्यर्थी बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल https://detjob.bihar.gov.in पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं. आवश्यकता होने पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय से भी ऑनलाइन निबंधन में सहायता प्राप्त की जा सकती है. रोजगार मेले के दौरान भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 18002965656 पर संपर्क कर सकते हैं. सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय पर अपना निबंधन कर इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं.
13 अगस्त को रोजगार मेला का होगा आयोजन ; 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, डिप्लोमा एवं बीटेक उत्तीर्ण को मिलेगी नौकरी


