CHHAPRA DESK - छपरा शहर के मॉडल विद्यालय जिला स्कूल में सोमवार को निर्वाचक साक्षरता क्लब (इएलसी) की उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया. भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है कि जिले के सभी कालेज, स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में इएलसी को सक्रिय किया जाए. उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल के मार्गदर्शन और डीईओ निशांत किरण के नेतृत्व में शैक्षणिक संस्थानों में इएलसी के उनमुखीकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है. जिला निर्वाचन शाखा के निर्देश पर मास्टर प्रशिक्षक की टीम जिला स्कुल पहुंची. नदीम अहमद ने इएलसी का परिचय कराते हुए प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जागरुकता सत्र का संचालन किया. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के गठन से लेकर उसकी भूमिका एव उतरदायित्वों से परिचित कराया. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी. स्वीप के एक्सपर्ट शिक्षक संतोष कुमार बंटी ने निर्वाचक सूची की तैयारी एवं अद्यतीकरण की बुनियादी समझ पर प्रकाश डाला. उन्होंने मतदाता सूची में निबंधन की प्रक्रिया एवं मतदाता सेवा से संबंधी जागरुकता में इएलसी की भूमिका को रेखांकित करते हुए आयोजित की जाने वाली क्विज, वाद-विवाद, छदम मतदान, निबंधन प्रतियोगिता एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट का परिचय प्रस्तुत किया. मौके पर प्रधानाध्यापक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में इएलसी के नोडल शिक्षक नीतेश भारद्वाज और सहयोगी नोडल शिक्षिका नीलू कुमारी के द्वारा छात्रों की सहभागिता से निर्वाचक साक्षरता क्लब के नए एम्बेसडर का निर्वाचन आयोजित किया गया. बच्चों ने आपसी सहमति से छात्र और छात्रा कोटि में विद्यालय एम्बेसडर का चुनाव कराया. इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में बेहतर सक्रियता दिखाने और अन्य गतिविधियों में ऐक्टिव रहने के आधार पर छात्रा कोटि में अदिति कुमारी पांडेय व श्वेता कुमारी को तथा छात्र कोटि में निर्भय कुमार व हरिओम कुमार को ऐंबेसडर बनाया गया. वर्ग नवम, दशम और ग्यारहवीं के सभी बच्चों ने सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर मास्टर प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह, विद्यालय के शिक्षक विशल कुमार सौरभ, संध्या कुमारी, चंदर कुमार सिंह, कुमार राजीव, डाॅ मो वलीउल्लाह, सुधाकर कश्यप, विभा कुमारी, शैलेन्द्र कुमार साह, अभिनाश कुमार, पुनम कुमारी, अमृता गुप्ता, नितू कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, सरिता कुमारी, निशा यादव, सविता देवी, विभा कुमारी, कुमारी सालिनी तिवारी, अपर्णा कुमारी, कुमारी सिमा गिरी, सुप्रिया रानी, अनुप कुमार शर्मा, विकास पाण्डेय, नितू राय आदि उपस्थित थे.
अदिति, श्वेता, निर्भय व हरिओम को बनाया गया इएलसी का नया एंबेसडर ; जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण


