CHHAPRA DESK- नशामुक्त बिहार अभियान के संकल्प को साकार करने तथा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सारण जिले में सघन जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा. ज्ञातव्य है कि यह अभियान दिनांक 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक संचालित होगा. अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अधिवेशन भवन पटना से की जाएगी. अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. इस संदर्भ में सारण जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में रैली, शपथ ग्रहण, परिचर्चा एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का निर्देश दिया गया.