CHHAPRA DESK - सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में एक युवती समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. युवती की मौत जहां सर्पदंश के कारण उपचार के क्रम में हुई है, वहीं अधेड़ व्यक्ति की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है. पहली घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां मृत युवती स्थानीय बांगरा गांव निवासी दरोगा सिंह की 23 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी सिंह बताई गई है. बताया जाता है कि खेत में जाने के दौरान उसके दाहिने पैर में विषैले सर्प ने डस लिया. जिसके बाद अचेत अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है.
जबकि, दूसरी घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां, घर में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर खराटी गांव निवासी स्वर्गीय राम व्यास सिंह का 43 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत बताए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद तरैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं इस घटना के बाद घर-परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

