CHHAPRA / MUZAFFARPUR DESK - सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आज हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक खलासी समेत चार व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना छपरा शहर के श्यामचक फ्लाईओवर पर घटी, जहां अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार सीधे पुल से फेंका कर जमीन पर आ गिरा. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किए जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया ढाला निवासी सुरेश राय के 34 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राय के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते दिन वह मगाईडीह के तरफ से बाइक से शहर आ रहा था. उसी बीच फ्लाईओवर पर अधिक घुमाव होने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह सीधे पुल से नीचे आ गिरा. जिसके कारण गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हुई है. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.
जबकि, दूसरी घटना आरा-छपरा पुल पर घटी, जहां एक खलासी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत खलासी की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना अंतर्गत करनाल गांव निवासी लखीचंद राम के 47 वर्षीय पुत्र बिल्टू राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों ट्रक से आरा-छपरा पुल पर जा रहे थे. उस दौरान पल पर बिल्टू ट्रक से उतरने के बाद टायर को चेक कर रहा था. उसी बीच तेज गति से जा रही दूसरी ट्रक ने उसे रौंद दिया. जिसके कारण गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.
जबकि, तीसरी घटना में छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर मकेर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत मौके पर हो गई. मृत युवक मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना अंतर्गत अतसर गांव निवासी गुलाम रसूल का 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रियाज बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहा था, उसी बीच अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और ट्रक का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया. जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के बाद इसकी सूचना उसके घर वालों को दी. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां मृतक के परिवार वाले रोते-पीटते पहुंचे और शल का पोस्टमार्टम कराज जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
वहीं, चौथी घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां, एक अधेड़ की मौत हुई है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना मठिया मुसेहरी गांव निवासी स्वर्गीय बुधन महतो के 41 वर्षीय पुत्र शैलेश महतो के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि घर के समीप गली में गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. हालांकि उसकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव क़ कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. समाचार प्रेषक तक इस मामले में परिवार वालों का बयान होना बाकी था.


