CHHAPRA DESK - सारण जिला के भेल्दी थाना अंतर्गत बांसडीह बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत मौके पर हो गई. मृत युवक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी हरेंद्र राम के 27 वर्षीय पुत्र राहुल राम के रूप में की गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकलने में सफल रहा. वहीं सूचना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज सुबह सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बांसडीह बाजार पर अपना इलेक्ट्रिक दुकान खोला था, जहां रिपेयरिंग का भी काम करता था. बीती रात्रि वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, उसी बीच तेज गति से जा रही ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है.
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

