CHHAPRA DESK- सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत मही नदी में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के क्रम में एक छठवर्ती की डूब कर मौत हो गई. इस घटना के बाद छठ घाट पर हड़कंप मच गया. जब तक उनको नदी से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृत व्यक्ति डेरनी थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद सहनी के 70 वर्षीय पुत्र रामनाथ सहनी बताये गये है. इस घटना ने जिला प्रशासन के छठ घाट पर तैयारी की पोल खोल दी है. उनकी मौत के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया, वहीं छठ घाट पर हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम प्रशासनिक आदेश के बाद कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से छठ व्रत करते आए हैं और आज संध्या पहर अर्घ्य देने के लिए यही नदी के पानी में डुबकी लगाये तो उसी में पलट गए और कुछ दूरी से उनका शव खोजबीन के क्रम में बरामद किया है.