CHHAPRA DESK- छपरा शहर के कचहरी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे ट्रैक के समीप से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. मृत व्यक्ति की पहचान शहर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी स्वर्गीय लालबाबू महतो के 40 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार महतो के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में चीख पुकार मच गई. उस व्यक्ति के मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगा बताया जा रहा है. उसके मौत के सही कुर की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.
शहर में अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ; रेलवे ट्रैक के समीप से शव बरामद

