CHHAPRA DESK- अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृतक जिले के मकेर थाना क्षेत्र के मधवल गांव निवासी शाहिद मियां का 35 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम अंसारी बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती संध्या वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद आनन-फानन में उस्से स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर स्थान रेफर किया गया था, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई थी.
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, मातम

