CHHAPRA DESK - छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के B Ed सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम और मूल अंकपत्र जल्द जारी करने की मांग को लेकर आज जेपी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि आगामी STET परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31अगस्त तय है, लेकिन अब तक परीक्षा परिणाम और मूल अंकपत्र जारी नहीं होने से वे आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं. छात्रों ने कुलपति से 25 अगस्त तक परिणाम और अंकपत्र जारी कराने की मांग की है. छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्होंने अपनी परीक्षा पूरी कर ली है, लेकिन अब तक उनका परीक्षा परिणाम और मूल अंकपत्र जारी नहीं किया गया है. ऐसे में वे काफी परेशान हैं. छात्रों के अनुसार STET परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है लेकिन मूल अंकपत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण वे STET का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. छात्रों को डर है कि अगर समय रहते परिणाम और अंकपत्र जारी नहीं हुआ तो उनका एक महत्वपूर्ण अवसर छिन सकता है. छात्र-छात्राओं ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मांग की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए 25 अगस्त तक B Ed परीक्षा परिणाम और मूल अंकपत्र जारी कराया जाए, ताकि सभी छात्र STET का आवेदन भरकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

