CHHAPRA DESK- सारण तटबंध के टूटने के बाद जिले में बाढ़ की स्थिति विकराल हो चुकी है और अब तक बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या करीब ढाई दर्जन पार कर चुकी है. आज भी बाढ़ के पानी में डूबने हो एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हुई है. मृत किशोर की पहचान जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौरी गांव निवासी उपेंद्र राय के 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार के रूप में की गई. वहीं मृत महिला की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रविंद्र प्रसाद की 52 वर्षीय पत्नी लीला देवी बताई गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बता दें कि जिले में बाढ़ के पानी में डूबकर प्रतिदिन 6-8 लोगों की मौत हो रही है. जिनमें बच्चे-बूढ़े और महिलाएं भी शामिल हैं
बाढ़ के पानी में डूबने से आज भी दो मौतें; मौतों की संख्या पहुंची ढाई दर्जन के पार

