CHHAPRA DESK- सारण जिले में बाढ़ के कारण अभी भी प्रतिदिन डूब कर दो-चार मौतें हो रही है. आज ताजा मामला पुनः मकेर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक महिला समेत दो वृद्ध की डूबकर मौत हुई है. शव मिलने के बाद क्षेत्र में फिर मातम छा गया और दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.मृतकों में मकेर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी 72 वर्षीय राजेंद्र शर्मा एवं मसूरिया गांव निवासी 72 वर्षीय राजेश्वरी देवी शामिल है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों व मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि दोनों व्यक्ति शौच करने गए थे और उसी क्रम में पानी में डूब गये, जिससे उनकी मौत हुई है. बता दें कि सारण तटबंध के टूटने और बाढ़ के कारण अब तक तीन दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी है.