CHHAPRA DESK- सारण जिले के 6 प्रखंडों के 42 पंचायतों के 236 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ के कारण करीब 1,04,043 परिवार और 4,60,963 की आबादी प्रभावित है जिनमें निष्क्रमितआबादी की संख्या 74737 है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार चिकित्सा व्यवस्था संचालित की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार 54 चिकित्सा शिविरों में 14012 मरीजों का उपचार किया गया है. वहीं पशु चिकित्सा एवं चारा वितरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा एवं चारा वितरण की व्यवस्था की गई है. रिपोर्ट के अनुसार 9 पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से 2727 पशुओं को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई है तथा 933.05 क्विंटल चारा वितरित किया गया है. वहीं राहत केंद्र एवं सामुदायिक रसोई प्रभावित लोगों के लिए 133 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 451538 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत-बचाव कार्य के लिए 128 नावों का परिचालन किया जा रहा है. जिला प्रशासन के द्वारा अबतक बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 51,413 फूड पैकेट/ड्राई राशन पैकेट वितरित किए गए हैं. राहत कार्यों के लिए गोदाम में 17,575 पॉलीथिन शीट उपलब्ध हैं, जिनमें रिपोर्ट के अनुसार 55718 पॉलीथिन शीट का वितरण भी किया गया है. वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू की गई 8 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य दल द्वारा संस्थागत प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया है.