CHHAPRA DESK- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का शुभारंभ आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को भव्य एवं गरिमामय समारोह के बीच माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री, बिहार, मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मंत्री पर्यटन विभाग, माननीय मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग, सांसद सारण राजीव प्रताप रूडी, सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के आगमन के साथ हुआ. इसके पश्चात् राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत अतिथियों का स्वागत पौधा, शॉल तथा मोमेंटो प्रदान कर किया गया. दीप प्रज्वलन एवं एसएसबी बैंड की प्रस्तुति के साथ समारोह को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया.