CHHAPRA DESK- सारण जिले के नगरा थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है. उसका शव चड्ढी-बनियान में ही पाया गया है. हालांकि उसे सड़क दुर्घटना में मौत बताया जा रहा है, लेकिन परिवार वालों ने इसे साजिशन हत्या करार दिया है. उनका कहना था कि वह बाइक से कहीं निकला था लेकिन जब अस्पताल में पाया गया तो उसके शरीर पर चढ़ी और बनियान ही था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मृत युवक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी रामजी पंडित के 26 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वह कपड़ा पहनकर बाइक से कहीं निकला था लेकिन कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया है. वह लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पहुंचने पर लोगों ने पाया कि उसकी मौत हो चुकी है. जिसके बाद शव देखकर उन्होंने दुर्घटना की बजाय हत्या का शक हुआ क्योंकि पिंटू के शरीर पर सिर्फ चड्डी बनियान था वहीं पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

