PATNA DESK-  बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी के रूप में पदस्थापित सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की. वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पांडेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

37 इंस्पेक्टरों को मिली प्रोन्नति, बने डीएसपी

बिहार पुलिस के 37 इंस्पेक्टर अब पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बन गए हैं. गृह विभाग ने इन सभी को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है. इनमें राकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक, मकसूद आलम अशरफी, अरुण कुमार सिंह, मो जनीफ उद्दीन, सुनील कुमार सिंह, नागेन्द्र पासवान, जहांगीर अंसारी शामिल हैं. वहीं, ललित विजय तिवारी, हरि ओझा, योगेश चंद्रा, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शुभंकर, शशिकांत सिन्हा, राजेश शरण, एस अरशद नीमान, शिव नारायण मंडल, विजय कुमार, हीराला प्रसाद को भी प्रमोशन मिला है. प्रमोशन लिस्ट में दिनेश पासवान, गोल्डेन कुमार, टुनटुन पासवान, रामस्वार्थ पासवान, सुनील कुमार पासवान, अशोक कुमार, जयप्रकाश, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र राय, रामकिशोर शर्मा, रविश कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार यादव, प्रमोद कुमार, कुमार कौशलेंद्र अकेला, मनोज कुमार सिंह और राजीव कुमार झा भी शामिल हैं.