CHHAPRA DESK- एशियन गेम्स की सेपक टाकरा स्पर्धा मे कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय टीम के सदस्य छपरा सदर प्रखण्ड के काजीपुर गांव निवासी मुन्ना उपाध्याय एवं मंजु देवी के पुत्र बॉबी कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है. मंगलवार को पटना के लोकसेवक भवन मे खेलमंत्री श्रेयसी सिंह एवं खिलाड़ी की मां मंजु देवी की मौजूदगी मे मुख्यमंत्री ने प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉबी ने देश दुनिया मे बिहार का नाम बढ़ाया है. जापान के आइची नागोया मे सम्पन्न एशियन गेम्स प्रतियोगिता की सेपक टाकरा स्पर्धा के क्वाड में भारत ने वियतनाम, लाओस एवं म्यांमार को हराया था. बॉबी वर्तमान मे सरकार की खेल नीति के तहत सब इंस्पेक्टर पद पर सेवा दे रहे है. बॉबी की इस सफलता पर खेल जगत से जुड़े सभी लोगों के साथ स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि रजनीश कुमार, मंतोष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि रामएकबाल चौरसिया, अजय भुषण, अरविन्द कुमार सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है.
बॉबी ने एशियन गेम्स मे कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया सारण का मान ; सीएम ने किया सम्मानित


