CHHAPRA DESK - बजरंग दल के साहसिक यात्रा बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए छपरा से 79 कार्यकर्ताओं का जत्था जम्मू कश्मीर के पूंछ राजौरी सेक्टर के लिए रवाना हुआ. ज्ञात हो कि पुंछ में मात्र 2% ही हिंदू निवास करते हैं. वहां उनको बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसलिए वहां के हिंदुओं का मनोबल बना रहे, जिसके लिये लगातार 20 वर्षों से इस यात्रा का आयोजन बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जाता रहा है. इस वर्ष 16 से 28 अगस्त तक देश भर से बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे, ताकि वहां के हिंदुओं का मनोबल बना रहे. इस यात्रा का नेतृत्व संयुक्त रूप से झूलन बैठा, अभिषेक सिंह, तथा रोटी बैंक के रवि उपाध्याय के द्वारा किया गया है. इस अवसर पर जय श्रीराम, बम बम भोले, हर हर महादेव, वंदे मातरम इत्यादि नारों के साथ छपरा जंक्शन भक्ति मय वातावरण में गूंज उठा. इस साहसिक यात्रा में कार्यकर्ताओं को विदा देने के लिए बजरंग दल के नेता राहुल मेहता, अरविंद सिंह, धनंजय कुमार, मुकेश शर्मा, शत्रुघ्न कुमार, मनोज कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार तथा संघ के प्रेम, भगवती प्रसाद जगाती, मोहन, सूरज गुप्ता, अमित राय, अंशु कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.