CHHAPRA DESK- इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत घोरहाट मठिया गांव से सामने आ रही है, जहां देर रात्रि अपराधियों ने डकैती के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी है. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. गोली लगने से जख्मी व्यक्ति मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव निवासी कृष्णा भारती का 40 वर्षीय पुत्र आनंद भारती बताया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि उक्त घर शशि भूषण भारती की है, जो कि परिवार सहित झारखंड रहते हैं. बताया जा रहा है की बीती देर रात्रि आधा दर्जन हथियार बंद अपराधी शशि भूषण भारती के घर से कीमती सामान निकाल कर ले जा रहे थे. उसी बीच उनका पड़ोसी व पट्टीदार आनंद भारती की नींद खुल गई और उसने अपराधियों को रोका तो एक अपराधी ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. उस दौरान एक गोली आनंद भारती के हाथ में लगी है. इस घटना के बाद अपराधी सामान लेकर भाग निकलने में संभाल रहे हैं. वहीं इस घटना की सूचना गृह स्वामी को दी गई है. उनके आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा के घर से कितने के सामान की लूट हुई है.
डकैती के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली ; गंभीर स्थिति में पटना रेफर

