CHHAPRA DESK - छपरा शहर में हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 जानिसार व परिजन के कर्बला में शहादत के चालीस दिन पर शिया समाज के लोगों ने चेहल्लुम पर मातमी जुलूस निकाला. इस अवसर पर सभी लोग काले वस्त्र में अंजुमन ए जाफरया के तत्वाधान में मातमी जुलूस निकाला जाता है. ये जुलूस स्वo तक़ी नवाब साहब के अजाखाना से या हुसैन या हुसैन की सदा से निकाला गया जो शिया मस्जिद, महमूद चौक, थाना चौक, जामा मस्जिद, खानुआ नाला, कटहरी बाग, मेवा लाल चौक होते हुए छोटा तेलपा कर्बला पहुंचा. जुलूस जब महमूद चौक, थाना चौक पहुंचा तो बच्चों और जवानों ने जंजीरी मातम सेअपने आप को लहू-लुहन कर कर्बला की घटना पर दृश्य उत्पन्न किया. छोटे छोटे बच्चे हाय सकीना हाय प्यास की सदा नम आंखों द्वारा लगा रहे थे. वहीं प्रवाचक ने कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम देने और मानवता को निजात दिलाने के लिए आया है. प्रवाचक दाऊद अली ने इस अवसर पर कहा कि दिन की हिफाजत और इस्लाम धर्म को बचाने के लिए हजरत इमामहुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कर्बला में कुर्बानी देकर शहादत कबूल की मगर यजीदी फौज के आगे अपना सिर नहीं झुकाया. जुलूस में हजरत अब्बास का अलम, और उनके बड़े भाई हजरत इमाम हुसैन का ताबूत और कर्बला में शहीद 6 माह के अली असगर के झूला ( पालना ) भी था. जुलूस में गुलाम पंजतन, आयरिश, ताबिश, जफर अब्बास, मुंतज़िर मोहसिन, शकील हैदर, इम्तियाज हैदर, डॉ असकरी रजा, अशरफ हैदर ताहा ने नौहा पढ़ कर मातम कराया. चेहल्लुम के अवसर पर जुलूस में लायंस क्लब और रोटरी क्लब द्वारा पानी बोतल, बिस्किट, चाय, कोल्ड ड्रिंक,की व्यवस्था भी मातमदारो के लिए की गई. वहीं शहर के नई बाजार और छोटा तेलपा के विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिस का आयोजन किया गया. जिसमें अलम मुबारक निकालकर कर्बला के 72 शहीदों की तक़रीर कर मातम किया गया. जुलूस को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव, एस एस पी विनीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार के द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर स्वयं मानिटरिंग स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी.