CHHAPRA DESK- सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालवाड़ी गांव में उचक्कों ने बैंक से रूपये निकाल घर जा रही महिला से रूपयों से भरा थैला झपट लिया और बाइक की गति बढ़कर भाग निकलने में सफल रहे हैं. जिसके बाद महिला चीखती-चिल्लाती रह गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है. इस संबंध में पीड़ित महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी जमुना देवी ने बताया कि वह महावीर चौक अवस्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपए निकाल झोले में रख बेटी के साथ पैदल ही घर के लिए जा रही थी. उसी दौरान गोपालवाड़ी गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने पता पूछने के बहाने रूपयों से भरा झोला झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए. सीखने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही इस मामले में पीड़ित महिला के द्वारा थाना पुलिस को शिकायत की गई है. जिसके आधार पर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर रही है.