CHHAPRA DESK - भारतवासियों को अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रुपए खर्च करने और सदर अस्पताल में घंटो लाइन लगाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह सुविधा अब छपरा मेडिकल कॉलेज (राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल) में निशुल्क उपलब्ध हो गई. आज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी जायसवाल के द्वारा विधिवत फीता काटकर अत्यधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन के उपरांत प्राचार्य डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का उत्तरोत्तर विकास किया जा रहा है. इसी क्रम में आज अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है. इसके बाद लेप्रोस्कोपी, एंडोस्कोपी, कैल्कोस्कॉपी, डायलिसिस, एक्स-रे, एफएनएसी, सीएसएफ एवं एस्थेटिक फ्लुड जांच की सुविधा भी प्रारंभ की जा रही है. जल्द ही मरीजों को उपचार की सभी सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ कर दी जाएगी.
छपरा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा हुई प्रारंभ ; अन्य सुविधाएं भी जल्द होंगी शुरू


