CHHAPRA DESK - छपरा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर की सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है. सफाई कर्मियों के द्वारा ट्रैक्टर से कूड़ा-कचरा लाकर सरकारी कार्यालय एवं आवास के बाहर एवं सड़कों पर भी फेंक दिया गया है. जिसके कारण जहां गंदगी से सांस लेना मुश्किल हो गया है, वही आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है. इसके साथ ही सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बताया जा रहा है की सफाई कर्मी वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में तीन दिनों से हड़ताल पर है. हड़ताल के क्रम में उन्होंने शहर को गंदगी में तब्दील करना शुरू कर दिया है. वही इस घटना के बाद नगर निगम के साथ जिला प्रशासन की भी परेशानी बढ़ गई है. वहीं शहरवासी सफाई कर्मियों के इस कृत्य से काफी परेशान है. वहीं हड़ताल के कारण तीन दिनों से शहर के विभिन्न चौक-चौराहा एवं गली-मोहल्ले में भी कूड़े का अंबार लग चुका है, जो की परेशानी का सबब बनता जा रहा है. इस विषय पर नगर निगम महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता के द्वारा बताया गया कि हड़ताल के कारण सफाई कर्मी यह गंदी हरकत कर रहे हैं. उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


