CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां शिव चर्चा करने वाले एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव की है. आज उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया गया है. उसकी हत्या गोली मारकर की गई है. मृतक पुजारी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव निवासी स्व वीरेंद्र मिश्रा के 37 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है. उनके सिर में गोली मारी गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि प्रकाश शिव चर्चा करते थे और धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे. वे शादीशुदा थे. उनको दो लड़का और एक लड़की हैं. ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे एक मकान निर्माण के लिए रखे ईंटों के ढेर के पास पड़े शव पर पड़ी. जिसके बाद शोर मचने पर ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई. डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

