CHHAPRA DESK- सारण जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) अनंत कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार द्वारा मंडल कारा छपरा का विस्तृत निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मंडल कारा अधीक्षक अमरजीत सिंह तथा उपाधीक्षक अरविन्द कुमार, आर बी पाण्डेय उपाधीक्षक एवं अन्य जेल कर्मी उपस्थित रहे. जिला जज का स्वागत जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह द्वारा पौधा देकर किया गया. ​अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही, बंदियों को मिलने वाले बुनियादी अधिकारों तथा उनके मुकदमों की अद्यतन स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए कारा परिसर में एक पौधा रोपण किया गया. वहीं जिला जज ने कारा प्रशासन को निर्देशित किया कि क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता त्वरित गति से उपलब्ध कराई जाए. साथ ही कारा मंडल छपरा हॉस्पिटल में संक्रामक बीमारी से ग्रसित बंदियों हेतु विशेष व्यवस्था हेतु काराधिक्षक को निर्देशित किया गया.

​मंडल कारा छपरा की अद्यतन स्थिति 

मंडल कारा छपरा की कुल संसीमन क्षमता 1063 बंदियों (पुरुष: 1001, महिला: 62) की है.

आज के निरीक्षण के समय कारागार में बंदियों की संख्या

​विचाराधीन बंदी (Undertrial Prisoners):

​पुरुष: 1509  

​महिला: 68  

​कुल विचाराधीन बंदी: 1576

(इनमें बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत 364 बंदी शामिल हैं).

* ​कुल सजावार बंदी (Convicts): 126 

​पुरुष: 125  

​महिला: 1  

​* ​कारा में कुल संसीमित बंदी (महायोग A+B): 1703 (पुरुष: 1634, महिला: 69)  

* ​कारा के बाहर इलाज हेतु गए बंदी: 4  

* ​महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की संख्या: 7 (बालक: 5, बालिका: 2) 

 

​