CHHAPRA DESK- सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बालेसरा गांव में हुई चाकूबाजी में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. चाकू बाजी में जख्मी व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के बालेसरा गांव निवासी अली हुसैन का 41 वर्षीय पुत्र मकबूल साई बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह खेत की तरफ गए हुए था, जहां उसके गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर कर मारपीट करना शुरू कर दिया. उस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर वार करना शुरू कर दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां फिलहाल उपचार जारी है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

