CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामनगर में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं चाकू बाजी में मां-बेटा के साथ बहन भी जख्मी हो गई. जख्मी में स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कन्हैया महाराज की 60 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी उनका 24 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार तथा एक पुत्री शामिल हैं. तीनों जख्मी को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. इस घटना के संबंध में जख्मी विशाल के द्वारा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में बताया गया कि उसका अपने पड़ोसियों से पूर्व में विवाद हुआ था. जिसको लेकर उनके द्वारा थाना से शिकायत भी की गई थी और आज पड़ोसियों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और एक युवक ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर वार करना शुरू कर दिया. यह देखकर उसकी मां और बहन दोनों उसे बचाने आए तो उन लोगों को भी लाठी डंडे से पीटा गया. जिसके कारण उसकी मां का सिर फट गया है. वही बहन को भी चोटें आई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं, सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.