CHHAPRA DESK- सारण जिले के सहाजितपुर थाना अंतर्गत मरीचा गांव स्थित सड़क पर अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हुई है. मृत किशोर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी देवेंद्र गिरी के 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद घर-परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं समाचार प्रेषण तक देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर उसे अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मचा हुआ है.