CHHAPRA DESK- वन विभाग के कर्मियों ने अपने लंबित भुगतान की मांग को लेकर आज वन विभाग कार्यालय का घेराव किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कर्मचारियों ने डीएफओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द भुगतान करने की मांग की. कर्मचारियों का कहना था कि उनका भुगतान दो साल से अधिक समय से लंबित है, लेकिन बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर सुनील कुमार पर पैसे लेकर आईडी जेनरेट करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सिवान, औरंगाबाद और समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में कर्मियों का भुगतान किया जा चुका है, जबकि सारण के कर्मचारी अब तक भुगतान के इंतजार में हैं. इस दौरान नागेंद्र राय अशोक सिंह अजय कुमार विजय कुमार संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.