CHHAPRA DESK - सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सारण जिला उद्योग केंद्र के प्रांगण में एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस बनवाने एवं नवीकरण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप दिनांक 21 अगस्त से 30 अगस्त तक, कार्यालय अवधि में आयोजित होगा. जिले के वैसे सभी उद्यमी, जिन्हें एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस बनवाना अथवा उसका नवीकरण कराना है, वे उक्त कैंप में उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
एफएसएसएआई (FSSAI) के लिए इन दस्तावेजों की है जरूरत
आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) अथवा पैन कार्ड, पते के प्रमाण के रूप में बिजली बिल अथवा पानी का बिल, उद्यमी सर्टिफिकेट/उद्यम पंजीकरण प्रमाण-पत्र, व्यवसाय स्थल का प्रमाण-पत्र, यदि दुकान/व्यवसाय स्थल किराये पर है, तो किरायानामा/रेंट एग्रीमेंट, तैयार अथवा विक्रय किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की सूची. लेकर साथ आवें ताकि वे निर्धारित अवधि के दौरान समय से आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला उद्योग केंद्र, सारण, छपरा के प्रांगण में आयोजित कैंप में उपस्थित होकर एफएसएसएआई लाइसेंस बनवाने अथवा नवीकरण की प्रक्रिया का लाभ प्राप्त कर सकें.


