CHHAPRA DESK- सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत गंजमसूरिया गांव स्थित नहर के पानी में डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत बच्चे की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गंजमसूरिया गांव निवासी परमेश्वर राय के पुत्र अंश कुमार के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि वह घर के समीप खेलते-खेलते नहर की तरफ चला गया, जहां नहर में डूबने लगा. हालांकि, स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में उसे पानी से निकलकर परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां संध्या पहड़ शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं घटना के बाद घर-परिवार में चीखपुकार मचे हुए हैं.