CHHAPRA DESK- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पटाखा फोड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. उस दौरान एक पक्ष से पिता व पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घटना छपरा शहर के तरैया थाना क्षेत्र की है. गंभीर रूप से जख्मी ने तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर निवासी नवल राय उनका पुत्र मंटू कुमार अंतू कुमार एवं संटु कुमार शामिल हैं. जिनका उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी के द्वारा बताया गया कि छठ पर्व के अवसर पर बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे. उसी बीच पड़ोसी से विवाद हुआ और मारपीट हुई है. उस दौरान उक्त जख्मी के द्वारा हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल करने की बात बताई गई है. थाना को दिए अपने फर्द बयान में जख्मी के द्वारा पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में अग्रेसर कार्रवाई जारी थी.
छठ पर्व पर पटाखा फोड़ने को ले विवाद में दो पक्ष भिड़े; दर्जन भर जख्मी

