CHHAPRA DESK- सारण जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात गंडक नदी का तटबंध टूट गया. बताया जा रहा है कि बाघाकोल और हैज़लपुर के समीप बांध ध्वस्त हुआ है.  बांध टूटने के बाद पानी तेज़ी से गांव में तेजी से फैलने लगा है. वहीं सूचना के बाद सारण जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी मौके पर पहुंचे और संबंधित पदाधिकारी को तटबंध रिपेयर करवाने एवं गांव के लोगों को ऊंचे स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया. वहीं बांध का रिपेयर करवाने की कोशिश की जा रही है. प्रशासनिक आदेश पर राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बांध टूटने की घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. बांध टूटने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपना कीमती सामान घरों से समेटने लगे. फिलहाल बांध का रिपेयर करने का प्रयास जारी है.