CHHAPRA DESK- सारण तटबंध के टूटने के बाद जिले में बाढ़ की स्थिति विकराल हो चुकी है और अब तक बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या करीब दो दर्जन तक पहुंच चुकी है. घर के समीप एक युवती का शव बाढ़ के पानी में मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृत किशोरी की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के चकसहबाज गांव निवासी मनोज राय की फीस वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृत युवती के पिता मनोज राय के द्वारा बताया गया कि वह शहर से बाहर थे. उनकी पुत्री के द्वारा फोन पर घर की दुर्दशा और बाढ़ का पानी घुसने का वीडियो दिखाया गया था. जिसके बाद उनके द्वारा बताया गया कि सारा सामान छत पर ले जाकर वही रहने की बात कही और घर आए. उन्होंने बताया की रागनी निकलकर सड़क पर आई थी जहां तेज बहाव के कारण वह गिरकर धारा में बह गई. आज जैसे ही उसका शव मिला रोना-पीटना लगा हुआ है. वहीं पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


