CHHAPRA DESK- जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत जलालपुर-अमनौर मुख्य मार्ग पर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी स्वर्गीय शिव राय के 76 वर्षीय पुत्र शोभन राय के रूप में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर-अमनौर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. वहीं शोभन राय की मौत मौके पर हो गई. इस घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराई जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत ; अन्य घायल

