CHHAPRA DESK-  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल व अचेत हो गया जिसे आनन-फानन में गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत किसान की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के साचापुर गांव निवासी मुनेश्वर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खेत का पटवन चल रहा था और रंजीत भी परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर था.

Add

वही पंपिंग सेट स्टार्ट किया गया था. खेत के पटवन के दौरान अचानक एक तार टूट गया जिसके संपर्क में आने से रंजीत की स्थिति बिगड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.