CHHAPRA DESK- सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज चौक के समीप बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल को गया. मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने उसको इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृत युवक की पहचान जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी मुसाफिर राय के पुत्र सुशील राय के रूप में की गई. उसको दो बेटी और एक छोटा लड़का है. मौत की खबर सुन परिजन का रो-रो हाल-बेहाल हो गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है.
छपरा-पटना एन एच 19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर ; एक की मौत, दूसरा गंभीर


