CHHAPRA DESK,- सारण जिला अंतर्गत परसा नगर पंचायत परसा बाजार के मुख्य पार्षद के पुत्र को एनआई की टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया और साथ ले गई. वह स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतन परसा निवासी मो गफ्फार मियां एवं मुख्य पार्षद आयशा खातून का पुत्र मो कर्मुलाह बताया गया है. आज एनआईए की टीम ने उसके घर पर छापेमारी किया. उस दौरान पूरे गांव में हड़कंप मच गया. टीम ने करीब 3 घंटे तक उसके घर की तलाशी लेकर उससे गहन पूछताछ की. हालांकि इस विषय में टीम के पदाधिकारीगण के द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई.
पांच वर्ष पूर्व भी एनआईए ने की थी छापेमारी
बता दें कि बीते पांच वर्ष पूर्व 2024 में भी एनआईए की टीम ने उसके घर पर छापेमारी किया था. उस समय मो कर्मुल्लाह पुलिस की पकड़ में नहीं आया था. मालूम हो कि गत 2024 में असम के डिमापुर से आर्म्स खरीदारी करने को लेकर छापेमारी किया था और आर्म्स को जब्त कर पुलिस साथ ले गई थी. उसके बाद से कई बार पटना कार्यालय में पदाधिकारी द्वारा पूछ ताछ के लिए बुलाया गया था. पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक घर की तलाशी लिया और पूछ ताछ किया. छापेमारी के दौरान परसा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल तैनात थे.

