CHHAPRA DESK - सारण जिला के भाकपा मढ़ौरा अंचल परिषद की अत्यावश्यक बैठक कॉमरेड भरत राय के निवास पर संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 1 सितंबर को महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई. इस दौरान मढ़ौरा से 100 किसान-मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है तथा आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है. जिसको लेकर वे लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और 1 सितंबर की रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत लगाएं. बैठक में जिला सचिव रामबाबू सिंह, भरत राय, प्रो भूपेश भीम, प्रो रजाक हुसैन, संजय कुमार सिंह, जमादार राय, एसबी राम, संजीव सिंह, विजय राय, मिथुन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


