CHHAPRA DESK - छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत यमुना मुसेहरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक टोटो सड़क किनारे पलट गई. जिसके कारण उसमें सवार आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं चालक भी घायल हुआ है. सभी घायल जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के ओल्हननपुर गांव निवासी बताए गए हैं. जिनमें स्थानीय थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मुकेश साह की 30 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी नागेंद्र राय की 30 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी व 13 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी, जगलाल राय की 30 वर्षीय पत्नी मीना देवी, और जय पूजन राय का 45 वर्षीय पुत्र राजेश राय एवं देवपूजन राय की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी शामिल हैं. बताया जाता कि सभी महिलाएं राजेश राय का टोटो रिजर्व कर मढौरा से मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव पूजा करने के लिए आई थी. पूजा करके लौटने के दौरान टोटो मुफस्सिल थाना अंतर्गत यमुना मुसेहरी गांव के समीप अनियंत्रित होक पलट गई. जिसके कारण सभी महिलाएं घायल हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस द्वारा सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement
Advertisement
