CHHAPRA DESK- सारण के मांझी में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर आज सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव ने आज रामघाट, मांझी का दौरा कर घाट के सौंदर्यीकरण, परिसर के समग्र विकास की तैयारियों का जायजा लिया. उस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रामघाट का विकास इस प्रकार किया जाए कि यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मांझी, अंचलाधिकारी मांझी, डीआरडीए निदेशक एन ई पी सहित मांझी प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ले रामघाट एवं दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, मांझी में तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

