CHHAPRA DESK- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन के नेतृत्व में आज छपरा शहर में मशाल जुलूस निकालकर यूजीसी बिल के खिलाफ प्रोटेस्ट किया गया. मशाल जुलूस शहर के राजेंद्र स्टेडियम से निकलकर डाक बंगला रोड, थाना चौक होते हुए नगर पालिका चौक पहुंचा, जहां नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. उस दौरान "तिलक, तराजू और तलवार नहीं सहेंगे अत्याचार', "मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी" आदि नारों के साथ सवर्ण समाज ने एनडीए सरकार को ललकारा और कहा भाजपा हर सीट हारने के लिए तैयार रहे. मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि सरकार को यूजीसी रोलबैक लेना ही पड़ेगा, नहीं तो आंदोलन निरंतर तेज होता जाएगा. उनके द्वारा सारण जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालने की रणनीति तय की गई है और यह देशभर में प्रदर्शन को विकराल रूप देगा. सवर्ण समाज ने जिस तरह मोदी को गद्दी पर बैठाया है उसी तरह गद्दी से उतरने का काम करेगी. भाजपा को राजस्थान के बाद बांकीपुर सीट और अब सारण एमएलसी चुनाव में भी करारी हार जिसका नतीजा है. उक्त अवसर पर करणी सेना से भवानी सिंह राणा, ब्रजेश कुमार सिंह सहित सवर्ण समाज के अन्य सदस्य शामिल रहे.