CHHAPRA DESK - सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कवलपुरा पंचायत के किशुनपुरा गांव स्थित घोघाड़ी नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी लक्ष्मण राम का 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार बताया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह गांव में ही लड़कों के साथ खेल रहा था और खेलते-खेलते उन लड़कों के साथ नदी में स्नान करने चला गया. स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया, जहां घोघाड़ी नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई. उस दौरान साथ स्थान कर रहे लड़कों के द्वारा शोर मचाया गया तो ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर शव को निकाला गया और सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने पहले ही मौत हो जाने की बात बताई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. मृत किशोर तीन भाइयों में मझला बताया गया है. जिसकी मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है.