CHHAPRA DESK - सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. कुछ देर बाद जब खोजबीन की गई तो उसका कपड़ा नदी घाट पर पाया गया. जिसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश की गई तो उसके शव को बरामद किया गया. शव बरामद होने के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव निवासी भगवत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रामनाथ सिंह बताया गया है. इस सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि वह नदी में स्नान करने गया था, जहां स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हुई है.
नदी में स्नान करने गये युवक की डूब कर हुई मौत ; शव मिलते ही मचा कोहराम


