CHHAPRA DESK-  बिहार को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दिनांक 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित एक माह के नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत आज जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम लोगों को जागरूक करेगा तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रसारित करेगा. वाहन के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नशामुक्ति के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, आम नागरिकों में जागरूकता पैदा करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक अभियान का संदेश पहुंचाना है. जिला प्रशासन, सारण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा स्वयं नशे से दूर रहते हुए दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें.