CHHAPRA DESK- सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-331 पर कोल्हुआं बाजार के समीप बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में हो गई, जबकि पति घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. मृत महिला स्थानीय कोल्हुआं गांव निवासी कृष्णनंदन ओझा की 40 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी बताई गई है. उस महिला के मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. हालांकि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ चालक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों नवरात्रि पर पूजा कर घर लौट रहे थे. उसी बीच अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद पति-पत्नी दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई और पति का इलाज किया गया. वहीं इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

