CHHAPRA DESK- छपरा शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. इस नियोजन मेला का विधिवत उद्घाटन युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा किया गया. इस नियोजन मेला में 23 कंपनियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और कुल 456 उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु चयन किया गया. 8 विभिन्न सरकारी विभागों/संस्थानों के द्वारा 540 लोगों का अपने विभाग से सम्बंधित योजनाएं एवं मार्गदर्शन किया गया. साथ ही साथ 36 आवेदकों को टूल किट एवं 36 आवेदकों को स्टडी किट प्रदान किया गया. नियोजन मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक छोटी कुमारी, भाजपा जिला महासचिव धर्मेंद्र साह, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, सहायक निदेशक, (नियोजन) भरतजी राम, उप निदेशक (नियोजन) अश्वजीत पराशर, जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती एवं विकास कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

