CHHAPRA / HAJIPUR DESK - वैशाली जिले के हाजीपुर में हुए सड़क हादसे में छपरा के एक छात्रा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी. मृत छात्रा की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के बनकेरवा बांध निवासी 21 वर्षीय ज्योति कुमारी बताई गई है. वहीं इस दुर्घटना में उसका बड़ा भाई नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शव घर पहुंचते ही माता-पिता, भाई-बहन समेत परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गया. बताया जाता है कि स्नातक फाइनल ईयर की परीक्षा देने वह अपने बड़े भाई नीतीश कुमार के साथ बाइक से पटना कॉमर्स कॉलेज जा रही थी. हाजीपुर पटना पथ पर हाजीपुर थाना क्षेत्र के जढूआ पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. 112 पुलिस टीम की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि भाई का उपचार किया गया. ज्योति के मौत की खबर सुनते ही पिता लालन राम, माता उषा देवी, बड़ा भाई नीतीश कुमार, सूरज कुमार की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो उठा. पिता बेंगलूर में एक निजी कंपनी में कार्य करता है. वहीं छोटी बहन अंजली कुमारी भी पढ़ाई कर रही है. ज्योति अपने परिवार की होनहार बेटी थी. उसका शव घर पहुंचते ही माता उषा देवी, पिता लालन राम, भाई सूरज कुमार, नीतीश कुमार और बहन अंजली कुमारी का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया.