CHHAPRA / SIWAN DESK - सिवान जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखाबांध के समीप अनियंत्रित टेम्पो की चपेट में आने से एक जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृत जवान जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह बताये गये हैं, जो कि एसएसबी के जवान थे. बताया जाता है कि वह जवान निजी कार्य से सिवान गये थे. जहां, अनियंत्रित टेम्पो ने सामने से टक्कड़ मार दी और वह टेम्पो में फंसकर घिसटते रहे. जिससे सिर में काफी चोट आई थी और सड़क पर काफी मात्रा में खून फैल गया. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस के सहयोग से जवान को आनन फानन में अनुमंडलीय
अस्पताल महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जवान के पैकेट में मिली आधार कार्ड से घर का पता जानकर इसकी सूचना परिजनों को दी. जवान की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. जवान का शव पैतृक गांव लाया गया, जहां गॉड ऑफ ऑनर देने के लिए सेना के जवानों की प्रतीक्षा की जा रही है. बताया जाता है कि जवान अमरेंद्र सिंह बंगाल के सीमाक्षेत्र पर कूचबिहार में तैनात थे. वे छह महापर्व में शामिल होने घर आये थे. आगामी छह दिसंबर को उनकी छुट्टी समाप्त होनी थी. घटना के बाद गांव में उनके पैतृक आवास पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं. मृत जवान की शादी सन 2018
में हुई थी. उन्हें छोटे-छोटे दो पुत्री एवं एक पुत्र है. तीन भाइयों में जवान सबसे छोटे थे.

