CHHAPRA / SIWAN / GOPALGANJ - सारण प्रण्डलीय आयुक्त ने आज प्रमंडल के तीनों जिले के जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबधित पदाधिकारी एवं तकनीकी विभाग के अभियंताओं के साथ उनके जिले में वर्तमान में 100 करोड़ या उससे ऊपर की चल रही योजनाओ के प्रगति के सम्बंध में समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. विदित हो कि सिवान जिले में वर्तमान में 06 ऐसी योजनायें संचालित हैं, वहीं गोलागंज जिले में ऐसी 06 योजनायें संचालित हैं. जबकि सारण जिले में कुल ऐसी 15 योजनायें संचालित हैं. प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा समीक्षा के क्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज मैरवा, मेडिकल कॉलेज, छपरा तथा गोपालगंज एवं मीरगंज बायपास के साथ-साथ छपरा में डबल डेकर निर्माण कार्य से सम्बंधित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित जिला पदाधिकारियो को निदेश दिया. उन्होंने उक्त सभी योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं आवश्यकता पर सम्बंधित विभाग के प्रधान सचिव अथवा प्रबंध निदेशक से समन्वय स्थापित करते हुए परियोजनाओं के संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया ताकि योजना समय से पूर्ण हो सके .साथ ही, नगर विकास विभाग द्वारा सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिले में नगर निकाय के स्तर पर चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारियो एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा उन्हें निदेशित किया गया कि उनके विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का गुणवक्ता के साथ ससमय कार्य पूरा किया जाये. वरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी एवं अन्य सम्बंधित कार्यो का क्रियान्वयन ससमय सम्पन्न किया जाय ताकि नगरीय क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति नहीं बने और नागरिकों के लिए आवगमन की सुविधा में कोई बाधा उत्तपन्न नहीं हो.
प्रमंडलीय आयुक्त ने तीनों जिले के डीएम व डीडीसी सहित सभी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक


